श्रीकांत और समीर वर्मा जापान ओपन से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की खराब फॉर्म जापान ओपन में भी जारी रही और उन्हें आज यहां पहले दौर में ही हमवतन एचएस प्रणॉय से हार का सामना करना पड़ा। समीर वर्मा भी पहले दौरे से आगे नहीं बढ़ पाए और डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन से सीधे गेम में हार गए। गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी को 46 मिनट तक चले मैच में 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा।
