श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंकाई नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को कथित रूप से श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में गिरफतार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मछुआरे मछली पकड़ते हुए समुद्री मार्ग से श्रीलंकाई सीमा में प्रवेश कर गए, उसी दौरान वहां श्रीलंकाई नौसैनिक आए और उनको गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नावें भी जब्त कर ली। ये कार्रवाई आज सुबह ही हुई। फिलहाल Karainagar Naval camp में उन मछुआरों से पूछताछ जारी है।
