केरल विधायक यौन शोषण मामले में राज्य महिला आयोग प्रमुख का विवादित बयान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
यौन शोषण के आरोपी केरल CPM विधायक के बचाव में राज्य की महिला पैनल प्रमुख ने विवादित बयान दिया है। इस मामले में स्टेट वुमन कमिशन की चेयरपर्सन एमसी जोसफिन ने कहा कि- हम सभी इंसान हैं, ऐसे में गलतियां हो जाती हैं। दरअसल एक महिला ने शोरनूर से CPM विधायक पीके शशि पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इससे पहले विधायक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 2 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। वहीं महिला आयोग ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
