भारत AFC Asian Cup से बाहर, कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने दिया इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच स्टीफन कांस्टेनटाइन ने AFC Asian Cup के अंतिम ग्रुप मैच में बहरीन के खिलाफ भारत को मिली 0-1 की हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। टूर्नामेंट के पहले मैच में थाईलैंड को 4-1 हराकर शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम अपनी जीत को लय को जारी नहीं रख पाई और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन के खिलाफ हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। 56 वर्षीय कांस्टेनटाइन ने 2015 में टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था।
