स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिग में टॉप पर काबिज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज जारी हुई आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 937 अंकों के साथ टॉप पर काबिज हैं। उनके बाद 903 अंकों के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं। गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया एशेज खिताब को अपने पास रखने में सफल रहा।
