राजस्थान रॉयल्स में बड़ा बदलाव, रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ बने कप्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खराब प्रदर्शन के बाद अजिंक्य रहाणे की जगह स्टीव स्मिथ को बाकी मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने आज एक बयान जारी कर ये जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ इससे पहले पुणे सुपरजाइंट के भी कप्तान रह चुके हैं। मौजूदा सीजन में राजस्थान को अब तक 8 में से 2 मैचों में ही जीत मिली है।
