शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 373 अंक तो निफ्टी 102 अंक मजबूत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शेयर बाजार में आज नए सप्ताह की शुरुआत अच्छे कारोबार से हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 373.76 अंक की तेजी से 34,689.39 जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी 102.3 अंक मजबूत होकर 10,405.85 पर खुला है। वहीं आज सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स पर 19 शेयरों में खरीदारी हो रही थी, जबकि 12 शेयरों में बिकवाली का माहौल था। बता दें निफ्टी पर 32 शेयरों के भाव चढ़ चुके थे। जिसके साथ अन्य 18 शेयर टूट गए हैं।
