शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स में 500 अंकों की गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
देश के शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को हिलाने के बाद शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट आ गई है। फिलहाल सेंसेक्स 448.5 अंकों की गिरावट के साथ 36,392 और निफ्टी 137 पॉइंट की गिरावट के साथ 11,005 पर है। गिरावट की वजह फिलहाल साफ नहीं है। बैंकिंग सेक्टर के ऐक्सिस बैंक, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक सभी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
