शेयर बाजार में गिरावट, रुपया पहुंचा 73 के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 73.34 रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। बता दें इससे पहले सितंबर के आखिरी हफ्ते में डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की भारी गिरावट के साथ 72.89 के स्तर पर खुला था। जबकि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 73.24 के स्तर पर खुला है। बता दें कि शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 170 अंकों की गिरावट के साथ 36,344 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 51 अंकों की गिरावट के साथ 10,957 पर खुला।
