पुलवामा: आतंकियों से मुठभेड़ के बीच आई भीड़, 17 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Wikipedia
जम्मूू-कश्मीर स्थित दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बीते दिन सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकी में से 1 आतंकी पाकिस्तानी है, ऐसा संदेह जताया जा रहा है। बता दें जब आतंकियों पर सेना फायरिंग कर रही थी। उसी दौरान भीड़ ने सेना पर पथराव किया। इस कार्रवाई में 17 नागरिकों के घायल होने की खबर है। एनकाउंटर के दौरान उन प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
