रोकी गई अमरनाथ यात्रा, आंतकी हमले का इनपुट, जल्द से जल्द घर लौटें यात्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की। जिसमें कहा गया कि राज्य में बड़े आतंकी हमले इनपुट है, इसलिए आप लोग जल्द से जल्द अपनी यात्रा को पूरी करके लौट जाएं। साथ ही अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। दरअसल, सुरक्षाबलों को अमरनाथ यात्रा के रूट पर सर्च ऑपरेशन के दौरान स्नाइपर राइफल मिली, जिसके बाद यात्रा रोकने का फैसला किया गया। हालांकि यात्रा 15 अगस्त तक चलनी थी।
