शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, निफ़्टी और सेंसेक्स में मामूली बढ़त
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
देश में कही विधानसभा भंग हो रही है तो कहीं चुनावों का मौसम चल रहा है. इसी बीच शेयर बाजार ने भी निवेशकों को आज एक राहत की सांस लेने का मौका दिया है. आज फिर शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले हैं. दोनों में ही कल के मुकाबले हल्की बढ़त रही. सेंसेक्स में 75 अंकों की तेजी और निफ्टी 10600 पर बने रहने में कामयाब हो गया है. यस बैंक का शेयर खरीदना आज फायदे का सौदा साबित हो सकता है.