करनाल में छात्र की मौत, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने की हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
करनाल के ITI चौक पर एक रोडवेज बस से छात्र की मौत के बाद आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी कर दी गई। इसमें 2 डीएसपी, 15 पुलिसकर्मी और 6 छात्र भी घायल हुए। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने हवाई फायरिंग की, लाठियां फटकारीं, तब जाकर भीड़ वहां से भागी। पुलिस ने करीब 100 छात्रों को हिरासत में लिया है।
