सोमालिया: आत्मघाती हमले में 9 की मौत, 13 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोगों की मौत हुई, जबकि 13 अन्य घायल हुए। जिनमें से ज्यादातर सैनिक हैं। कल सोमालिया के राष्ट्रपति आवास के पास इस्लामिक चरमपंथियों ने आत्मघाती कार बम हमला किया। जिसमें पूर्व विदेश मंत्री हुसैन इलेब की भी मौत हुई। इलेब फिलहाल सोमालिया के राष्ट्रपति के सलाहकार हैं। वहीं चरमंपथी समूह अल शबाब ने मोगादिशू में विस्फोट की जिम्मेदारी ली है।
