एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सुमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल बान्जा लुका (बोस्निया एंड हर्जेगोविना) में चल रहे एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए हैं। सुमित ने क्वार्टरफाइनल के लिए हुए मुकाबले में क्रोएशिया के मातिजा पेकोतिच को 6-1, 6-1 से सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इससे पहले रूस के इवान नेदेल्को को 6-3,7-6(3) से हराया था। छठी सीड सुमित का अगला मुकाबला चौथी वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के फेदेरिको कोरिया से होगा।