21 हजार 990 के सनग्लासेस लॉन्च, बोल कर बताएंगे रास्ता
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी कंपनी बॉस ने प्रीमियम सनग्लासेस बॉस फ्रेम को लॉन्च किया है। इसमें प्रीमियम सनग्लासेस, वायरलेस हेडफोन और डियो एआर फीचर उपलब्ध है। इनकी कीमत 21990 रुपए है। इसमें 9 एक्सिस हेड मोशन सेंसर लगे हुए हैं, जो यूजर की लोकेशन को ट्रैक करते हैं। यह सेंसर मैप की मदद से वॉयस कमांड से सही रास्ता भी बताते हैं। ये सनग्लास 99% तक यूवीए/यूवीबी किरणों से आंखों को बचाता है।