सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी, आम्रपाली बिल्डर्स को जेल में मनानी पड़ सकती है दिवाली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट ने आज आम्रपाली ग्रुप के मामलों की सुनवाई की। जिसमें SC ने आम्रपाली के निदेशकों अनिल शर्मा, शिवप्रिया व अजय कुमार की पुलिस हिरासत 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। अगर इस दौरान भी बिल्डर फॉरेंसिक ऑडिट संबंधी सभी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराते हैं तो तीनों निदेशकों को इस बार जेल में ही दिवाली मनानी पड़ सकती है। SC पहले भी बिल्डर्स को जेल भेजने की चेतावनी दे चुका है। फिलहाल तीनों निदेशक नोएडा सेक्टर 62 के एक होटल में हैं।
