बिहार पुलिस की नाकामी देख SC ने लगाई जमकर लताड़, दे डाले सख्त आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस मामले में वांछित बिहार की पूर्व मंत्री पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अब इस केस में SC ने बिहार पुलिस को जमकर लताड़ लगाई है। जस्टिस मदन बी. लोकुर ने कहा कि ये वाकई मजेदार है कि बिहार की पूर्व मंत्री अभी तक फरार हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। बता दें SC ने मंजू वर्मा की गिरफ्तारी जल्दी ही करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। पिछले दिनों छापेमारी के बाद से ही पूर्व मंत्री फरार हैं।
