सूरत के डायमंड किंग ने 600 कर्मचारियों को बांटी कार, 900 को दी FD
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times of India
हर साल की तरह इस साल भी हीरा कारोबारी और हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन सावजी ढोलकिया ने 600 कर्मचारियों को कार और 900 कर्मचारियों को तोहफे में FD दी है। डायमंड किंग की कंपनी के 4 कर्मचारियों को नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ से ये तोहफा मिला। आपको बता दें कि हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन सावजी ढोलकिया साल 2011 से ही लगातार अपनी कंपनियों के कर्मचारियों को हर दिवाली पर इसी तरह के खास तोहफों से नवाजते आए हैं।
