8 साल बाद वापसी और पहले ही राउंड में हारे पहलवान सुशील कुमार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विश्व चैम्पियनशिप में 8 साल बाद वापसी करने वाले दोहरे ओलंपिक पदकधारी पहलवान सुशील कुमार आज शुरूआती दौर में अजरबेजान के खादजिमुराद गादजिएव से हारे। सुशील ने 9-4 की बढ़त बनाई थी, लेकिन लगातार 7 अंक गंवाकर वो 74 किग्रा क्वालीफिकेशन की बाउट हारे। सुशील को अब इंतजार करना होगा, क्योंकि अगर गादजिएव फाइनल में पहुंचते हैं तो उन्हें ओलंपिक क्वालीफिकेशन और कांस्य पदक के लिये मौका मिल सकता है।
