एस.वी. रघुनाथ बने सीसीडी के अंतरिम चेयरमैन, नितिन बागमाने की अहम पद पर नियुक्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीसीडी चेन का संचालन करने वाली कॉफी डे एंटरप्राइजेज ने एस.वी. रघुनाथ को अपना नया अंतरिम चेयरमैन बनाया। सीसीडी चेन की स्थापना करने वाले कर्नाटक के कारोबारी और चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर वी.जी. सिद्धार्थ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उनकी मौत से सीसीडी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई। निवेशकों के 2800 करोड़ डूबे। कंपनी ने नितिन बागमाने को भी अपना अंतरिम चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर बनाया।
