बीते 8 सालों में सीरिया में जारी युद्ध में 3.7 लाख से ज्यादा लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीरिया में पिछले 8 सालों से जारी युद्ध में करीब 3.70 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें नागरिकों की संख्या 1.12 लाख से भी ज्यादा है। आज ये आंकड़े सीरिया में मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने जारी किए। संस्था ने बताया कि इस युद्ध में अबतक 21 हजार बच्चों के अलावा 13 हजार महिलाओं की भी मौत हो चुकी है।
