इजराइल ने होम्स प्रांत में दागे रॉकेट; सीरिया ने 24 घंटे में नाकाम किए 2 हमले; 1 की मौत, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजराइल ने सीरिया के होम्स प्रांत में एक एयरबेस को निशाना बनाया। 24 घंटे में ये दूसरा रॉकेट हमला था। सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने कल इजराइल के एक हमले को नाकाम कर दिया और टी-4 एयरबेस को निशाना बनाकर दागे गए दो रॉकेटों को मार गिराया था। कुछ रॉकेट जमीन पर भी गिरे। जिसमें 1 सैनिक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। हथियार डिपो को भी नुकसान पहुंचा था।
