ताइवान: भीषण ट्रेन हादसे में 22 लोगों की मौत, पटरी से उतर गई थी ट्रेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nambucca Guardian
ताइवान में एक तेज रफ्तार ट्रेन के पटरी से उतरने से भयंकर ट्रेन हादसे में करीब 22 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। करीब 300 यात्रियों को लेकर तेज गति से आ रही पुयुमा एक्सप्रेस यिलान काउंटी में स्थानीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे पटरी से उतर गई। हादसे के चलते ट्रेन की कई बोगियां टूट और पिचक गई हैं। उनमें से और भी शव निकाले जा रहे हैं। ये ट्रेन Shulin से Taitung का सफर तय कर रही थी। फिलहाल इस हादसे की जांच जारी है।
