देश भर में मनाया जा रहा पोंगल, वहीं मकर संक्रांति, बिहू भी हैं आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
देशभर में मकर संक्रांति के पर्व पर काफी उत्साह देखा जा रहा है। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में सूर्य उपासना का पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच मदुरै में विवादित जल्लीकट्टू खेल का आयोजन किया गया। यह अनूठा पर्व अलग-अलग नामों और तरीकों से पूरे देशभर में मनाया जाता है, जहां उत्तर में संक्रांति की धूम, दक्षिण में पोंगल की मस्ती, पूर्व में बिहू की लचक, तो पश्चिम में पतंगबाजी की होड़। देश में कई जगह पोंगल मनाया जा रहा है।
