अवैध संबंधों के शक में तमिल फिल्ममेकर ने की पत्नी की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पत्नी की हत्या करने के आरोप में कॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर गोपालकृष्णन को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोपालकृष्णन को शक था कि उसकी पत्नी संध्या के किसी और से संबंध हैं। संध्या उम्र में उनसे काफी छोटी थी। गोपालकृष्णन और उनकी पत्नी फिलहाल साथ नहीं रहते थे। गोपालकृष्णन ने संध्या को पोंगल के मौके पर चेन्नई बुलाया। जहां झगड़े में गोपालकृष्णन ने पत्नी के सिर पर जोर से हमला किया, जिससे मौके पर ही संध्या की मौत हो गई।
