कपल ने गलती से खाते में आए 40 लाख उड़ा डाले, अब हुई 3 साल की जेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के तिरुपुर निवासी वी. गुनसेकरन के खाते में 2012 में 40 लाख रुपये गलती से आ गए तो उन्होंने पत्नी संग मिलकर उन रुपयों से प्रॉपर्टी खरीदी, बेटी की शादी की। लेकिन जब कानून का शिकंजा उन पर कसा तो उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। एक कोर्ट ने उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई। पैसा लोक निर्माण विभाग के खाते की जगह अधिकारियों की गलती से गुनसेकरन के खाते में पहुंचा था।
