तमिलनाडु सरकार तूतीकोरिन हत्याकांड केस में CBI जांच के खिलाफ पहुंची सुप्रीम कोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Moneycontrol
तूतीकोरिन में स्टरलाइट कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन में फायरिंग में 13 लोगों के मारे जाने के केस की जांच CBI को सौंपने के खिलाफ तमिलनाडु सरकार SC पहुंची है। राज्य सरकार ने मद्रास हाईकोर्ट द्वारा केस की जांच CBI को सौंपने के आदेश को चुनौती दी है।आपको बता दें कि वेदांता कंपनी के प्लांट पर पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के चलते हो रहे प्रदर्शन में पुलिस की गोलीबारी में 13 लोगों मारे गए थे। इस घटना के बाद से प्लांट को बंद कर दिया गया था।
