IT ने तमिलनाडु में 74 स्थानों पर छापे मारे, सरवण स्टोर्स के परिसर में छानबीन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
IT विभाग ने कुछ रियल एस्टेट समूहों और एक रिटेल स्टोर चेन के खिलाफ कर चोरी की जांच को लेकर आज तमिलनाडु में 74 स्थानों पर छापे मारे। चेन्नई और कोयम्बटूर के 2 रियल्टी समूहों और रिटेल चेन सरवण स्टोर्स के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं। सरवण समूह के मालिक योगीराथिनम पोंडुरई के परिसर में भी छानबीन जारी है। छापे के अंतर्गत कुल 74 स्थानों की तलाशी जारी है और 70 आयकर अधिकारियों की एक टीम पुलिस की सहायता से यह अभियान चला रही है।
