x

इस वजह से तमिलनाडु में बैन हो सकता है TIK TOK विडियो ऐप

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

तमिलनाडु के सूचना प्रसारण मंत्री ने बीते दिन सदन में कहा कि राज्य सरकार TIK TOK विडियो ऐप को बैन करने के उपायों में लगी है। उन्होंने सदन से कहा कि वो केंद्र के समक्ष इस मुद्दे को रखेगी और उससे आग्रह करेगी कि ब्लू वेल गेम की तरह इसे भी बैन किया जाए। TIK TOK से कानून-व्यवस्था संबंधी समस्याएं पनप रही हैं। लोग इस ऐप के लिए खुद की जान को खतरे में डाल रहे हैं। इसलिए तमिलनाडु सरकार ऐप को बैन करने के लिए केंद्र सरकार से बात करेगी।