ज्यादा चलाती थी Tik Tok, पति ने डांटा तो 2 बच्चों की मां ने की खुदकुशी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोशल वीडियो ऐप टिकटॉक की लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। जहां महाराष्ट्र में इस ऐप के लिए शूटिंग करते वक्त गलती से तमंचा चल जाने के कारण एक किशोर की मौत हुई थी, वहीं अब तमिलनाडु में भी 2 बच्चों की मां ने पति के डांटने पर खुदकुशी की। बता दें महिला ने ये कदम अपने पति द्वारा ऐप के ज्यादा उपयोग से रोके जाने के बाद उठाया।
