दिल्ली: नहीं पिलाई बियर तो लड़की ने किया अपनी ही दोस्त का मर्डर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ दिल्ली के छतरपुर में घर में हुई केन्याई महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम तंजानिया मूल की महिला ने दिया था। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। केन्याई महिला एनी का कसूर बस इतना था कि उसने आरोपी जैसमीन इसाक को बीयर पिलाने से इनकार किया था। आरोपी ने छोटी-सी बात पर चाकू घोंपकर एनी की हत्या की। पुलिस ने गिरफ्तारी कर चाकू बरामद किया।
