x

नीरव मोदी की पेंटिग्स की नीलामी; आयकर विभाग को मिले करीब 60 करोड़ रुपये

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Indian Express

नीरव मोदी की 68 पेंटिंग्स के कलेक्शन की कल 59.37 करोड़ रुपए में नीलामी हुई। सबसे महंगी राजा रवि वर्मा की बनाई पेंटिंग 14 करोड़ रुपए में बिकी। इनके अलावा एफएन सूजा की पेंटिंग्स 90 लाख में नीलाम हुईं। जोगेन चौधरी की पेंटिंग 46 लाख, भूपेन खाखर की 35 लाख और केके हैब्बर की पेंटिंग 40 लाख में बिकी। बता दें आयकर विभाग ने मुंबई में ये नीलामी करवाई थी।