x

भारत में अमीरों पर लगने वाला टैक्स इन देशों के मुकाबले है कम

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत अमीरों पर टैक्स लगाने के मामले में आज भी पीछे है। हालिया बजट में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमीरों की सालाना कमाई पर सरचार्ज बढ़ाने का ऐलान किया। जिससे अमीरों में हलचल मची। लेकिन रेवेन्‍यू सेक्रेटरी अजय भूषण पांडे ने सरकार का बचाव करते हुए बताया कि- भारत 37% टैक्स दर के साथ फिर भी बेहतर है क्योंकि चीन और दक्षिण अफ्रीका में अमीरों पर टैक्स दर 45-45% और अमेरिका में 50.3% है।