Facebook, WhatsApp और Twitter हुए Down, यूजर्स को हुई परेशानी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Facebook ग्लोबली डाउन हो गया है। खबरें हैं कि Facebook के साथ-साथ WhatsApp, Twitter भी डाउन हो गया है। आमतौर पर Facebook और WhatsApp डाउन होने पर लोग Twitter पर अपना गुस्सा निकालते हैं। लेकिन आज तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक साथ डाउन हो गए हैं। तीनों प्लेटफॉ़र्म्स में सबसे ज्यादा दिक्कत यूएस और यूरोप के यूजर्स को आ रही है। अफ्रीका के कई देशों में भी परेशानी दिखी।
