तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल पर चलेगा रेप और यौन उत्पीड़न का मुकदमा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
सुप्रीम कोर्ट ने आज तहलका के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल की याचिका खारिज करते हुए आदेश दिया कि- तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा। साथ ही गोवा की निचली अदालत में सुनवाई पर लगी रोक को सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि 6 महीने में ट्रॉयल पूरा करें। तेजपाल पर महिला सहकर्मी से रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप है।
