तेलंगाना में पानी की कमी, कटवा दिए गए 150 छात्राओं के बाल, हुआ बवाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तेलंगाना के एक आदिवासी स्कूल में 150 छात्राओं को हॉस्टल में पानी की कमी के कारण बाल कटाने के लिए मजबूर कर दिया गया। ये घटना एक गुरुकुल स्कूल की है, जहां की प्रिंसिपल के. अरुणा ने जबरन 150 छात्राओं के बाल कटवा दिए। उन्होंने ऐसा इस वजह से किया क्योंकि नहाने के लिए पर्याप्त पानी नहीं था। प्रिंसिपल के इस कदम के बाद स्कूल में उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ।
