x

तेलंगाना : देश की इस जानी-मानी बैडमिंटन खिलाड़ी का ही नाम मतदाता सूची में नहीं!

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मतदान कार्यक्रम में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्‌टा का नाम मतदाता सूची में नहीं है। जबकि वे कई सालों से हैदराबाद में ही रहती हैं। ज्वाला गुट्टा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी, साथ ही चुनाव प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए। इस लापरवाही पर नाराज ज्वाला ने कहा कि मतदाता सूची से अपना नाम गायब होने से आश्चर्यचकित हूं। इस मौके पर केजरीवाल भी EC पर बरसते दिखे। बता दें राजस्थान और तेलंगाना में सुबह से मतदान जारी है।