चेक बाउंस मामले में तेलुगू अभिनेता मोहन बाबू को 1 साल जेल, जुर्माना भी लगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2010 के चेक बाउंस मामले में तेलगू अभिनेता-निर्माता एम. मोहन बाबू को एक साल की सजा मिली है। हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत ने उन पर 41.75 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया है। तेलगू निदेशक वाई.वी.एस. चौधरी ने उन पर ये मामला दर्ज कराया था। बता दें मोहन बाबू की प्रोडक्शन कंपनी श्री लक्ष्मी प्रसन्ना पिक्चर्स को शिकायतकर्ता को 10,000 रूपये का जुर्माना भी देने को कहा गया है।
