तनुश्री दत्ता पर 10 साल पहले ऐसे हुआ था हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का 10 साल पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी कार पर हमला किया जा रहा है। ये वीडियो फिल्म 'होर्न ओके प्लीज' के सेट का है, जिसके बारे में तनुश्री दत्ता ने हफ्ते भर पहले खुलासा किया है। तनुश्री ने दावा किया है जब फिल्म 'होर्न ओके प्लीज' के सेट पर नाना पाटेकर के रवैये से परेशान होकर उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया था, तब नाना पाटेकर ने पॉलिटिकल पार्टी के गुंडें भेजकर उनपर हमला कराया था।
