सोपोर: सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, जवाबी फायरिंग में आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच आज मुठभेड़ में कई राउंड गोलियां चली। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया और इलाके को घेर करके सर्च ऑपरेशन चलाया। आज सुबह सेना की 32आरआर गश्त पार्टी सोपोर के वाटरगाम में गश्त कर रही थी। तभी छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग की। जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर तक चली फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया।
