सिख के वेश में पंजाब में छिपा है आतंकी जाकिर मूसा, सेना ने संभाला मोर्चा, हाई अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
कश्मीरी आतंकवादी जाकिर मूसा के पंजाब में छिपे होने की खबर सामने आई है। इसके बाद से ही बठिंडा और फिरोजपुर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया रिपोर्टों के मुताबिक मूसा सिख के भेष में पगड़ी पहने छिपा हो सकता है। वो अंसार गजवत-उल-हिंद प्रमुख है और वैश्विक आतंकवादी समूह से जुड़ा है। बता दें सेना के जवानों, पंजाब पुलिस और अन्य अर्धसैनिक बलों को बठिंडा रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
