त्राल में CRPF कैंप पर ग्रेनेड से आतंकी हमला, गोलीबारी जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर के त्राल में आज दोपहर CRPF कैंप पर ग्रेनेड से आतंकी हमला हुआ। ये हमला CRPF के 180 बटालियन कैंप पर हुआ। कैंप के आसपास अभी-भी आतंकी हैं, फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इससे पहले 14 फरवरी 2019 में भी CRPF के काफिले पर हमला हुआ था। जिसमें 40 से अधिक जवान शहीद हुए थे। आज J&K के किश्तवाड़ में एनकाउंटर में 3 आतंकी मारे गए और 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
