आतंकी हमले में बाल-बाल बचे हिलाल शाह, गार्ड घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दक्षिण कश्मीर में म्यूनिसिपल कमेटी अनंतनाग के चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिलाल शाह आज एक आतंकी हमले में बाल बाल बच गए। लेकिन उनका गार्ड गंभीर रुप से घाायल हो गया। फिलहाल, सुरक्षाबलों ने हमले के बाद भाग निकले आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया है। हिलाल शाह डांगरपोरा इलाके में एक काम के सिलसिले में गए हुए थे।
