2 मस्जिदों पर हमले के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच होने वाला टेस्ट मैच रद्द
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
जिस वक्त न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में फायरिंग हुई; उस वक्त बांग्लादेशी क्रिकेट टीम भी वहां मौजूद थी। हालांकि न्यूजीलैंड के दौरे पर गई बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इस घटना में सुरक्षित है। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में एक टेस्ट मैच खेलना था। जिसे अब रद्द कर दिया गया है। खबर है कि कल से Hagley Oval में शुरू होने वाले टेस्ट मैच को इस हमले के बाद रद्द कर दिया गया है।
