थाइलैंड: हिटलर के नाजी प्रतीक 'स्वास्तिक' पहनकर प्रस्तुति देने वाली गायिका ने माफी मांगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
थाइलैंड के एक प्रसिद्ध संगीत समूह ने प्रस्तुति के दौरान अपनी एक सदस्य द्वारा नाजी जर्मनी के ‘स्वस्तिक’ प्रतीक चिह्न वाला शर्ट पहनने पर माफी मांगी है। 19 साल की गायिका पिचायपा 'नामसाई' नथा ने हिटलर की नाजी सेना का प्रतीक पहनने के लिए माफी मांग ली है। इजरायल ने स्वास्तिक पहनने की आलोचना करते हुए इसे आहत करने वाला कदम बताया। जबकि गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।
