9 महीने बाद लौटे मिशेल मार्श ने 5वें टेस्ट में की घातक गेंदबाजी, चटकाए 4 विकेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
9 महीने बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे मिशेल मार्श ने 5वें एशेज टेस्ट के पहले दिन घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए थे। जोस बटलर 64 जबकि जैक लीज 10 रन पर खेल रहे थे। मार्श ने 16 ओवर की गेंदबाजी कर 35 रन दिए और चार सफलता हासिल की।
