बड़ा खुलासा, ISI की निगरानी में हुआ पुलवामा हमला, महीने भर पहले हुई थी मीटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ISI ने जैश-ए-मोहम्मद, तालिबानी आतंकवादियों, हक्कानी नेटवर्क की साझा बैठक करवाई थी। जिसमें पुलवामा हमले से एक महीने पहले ही भारत में आत्मघाती हमले की योजना बनाई गई। ये बैठक बहावलपुर में हुई थी; जोकि जैश-ए-मोहम्मद का अड्डा है। वहीं बालाकोट एयर स्ट्राइक में भारत ने जो आतंकी कैंप नष्ट किए। उनमें भी तालिबानी और हक्कानी नेटवर्क के आतंकी JeM के आतंकियों के साथ ट्रेनिंग ले रहे थे।
