राफेल डील पर सरकार के लिए वायुसेना चीफ धनोआ ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा है कि- फाइटर प्लेन राफेल और रूस के मिसाइल डिफेंस सिस्टम से देश की लड़ाकू क्षमता बढ़ेगी। सरकार का फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का फैसला सही है। धनोआ के मुताबिक उच्च क्षमता वाला राफेल फाइटर इसलिए जरूरी है क्योंकि हमारा मध्यम तकनीकी क्षमता वाला तेजस अकेले सुरक्षा नहीं कर सकता। वहीं धनोआ ने कहा कि- भारत जैसी चुनौतियां दुनिया के किसी और देश के सामने नहीं हैं। हमारे दुश्मनों का इरादा रातोंरात बदल सकता है।
