अदालत ने निसान के पूर्व प्रमुख घोसन को 45 लाख डॉलर में जमानत दी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान में आज निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस घोसन को टोक्यो कोर्ट ने 50 करोड़ येन (45 लाख डॉलर) के निजी मुजलके पर जमानत दे दी। गौरतलब है कि घोसन जापान में 4 मामलों में नामजद हैं। घोसन पर ताजा आरोप है कि उन्होंने निसान की 50 लाख डॉलर राशि का घोटाला करके ओमान के एक डीलरशिप के खाते में ट्रांसफर किए थे। दूसरी तरफ घोसन के प्रवक्ता ने उनपर लगे आरोपों का आधारहीन बताया।
